श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे

श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे

श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
मंदिर जब ये बन जायेगा,
कण कण सारा हर्षायेगा,
बच्चा बच्चा ये गायेगा,
सारी दुनिया में राम जी छाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे…

विश्वगुरु कहलाये ऐसा देश हमारा हो,
भारत की शक्ति का डंका दुनिया भर में हो,
गीता रामायण से सारी दुनिया गुंजित हो,
संस्कृति भारत की हर एक देश का सेहरा हो,
कलयुग में त्रेता लाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे…

सारे अवतारों की भूमि भारत माता है,
वीर महा पुरुषों की जननी भाग्य विधाता है,
संघर्षों से गुज़री हुई ये राम कहानी है,
बरसों से तम्बू में बैठे दी कुर्बानी है,
जीवन योगी मोदी को फिर से लाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे…

श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
मंदिर जब ये बन जायेगा,
कण कण सारा हर्षायेगा,
बच्चा बच्चा ये गायेगा,
सारी दुनिया में राम जी छाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे,
श्री राम जी का मंदिर बनाएंगे,
भगवा ध्वज लहरायेंगे…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी

संग्रह