सीता राम सीता राम कहिये

सीता राम सीता राम कहिये

सीता राम सीता राम सीता राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

मुख में हो राम नाम राम सेवा हाथ में
तू अकेला नाहिं प्यारे राम तेरे साथ में
विधि का विधान जान हानि लाभ सहिये,
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

सीता राम सीता राम सीता राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा,
होगा प्यारे वोही जो श्री रामजी को भायेगा
फल की आशा त्याग कर्म करते रहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

सीता राम सीता राम सीता राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

ज़िन्दगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के
महलों मे राखे चाहे झोंपड़ी मे वास दे
धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

सीता राम सीता राम सीता राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

आशा एक रामजी से दूजी आशा छोड़ दे
नाता एक रामजी से दूजे नाते तोड़ दे
साधु संग राम रंग अंग अंग रंगिये
काम रस त्याग प्यारे राम रस पहीये

सीता राम सीता राम सीता राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी
हनुमान जयंती

गुरूवार, 02 अप्रैल 2026

हनुमान जयंती
चैत्र पूर्णिमा

गुरूवार, 02 अप्रैल 2026

चैत्र पूर्णिमा
वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा

संग्रह