आरम्भ है प्रचण्ड

आरम्भ है प्रचण्ड

आरम्भ है प्रचण्ड, बोले मस्तकों के झुंड,
आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो ।
आन बान शान या कि जान का हो दान,
आज इक धनुष के बाण पे उतार दो ॥
आरम्भ है प्रचण्ड…

मन करे सो प्राण दे,

जो मन करे सो प्राण ले,
वही तो एक सर्वशक्तिमान है
कृष्ण की पुकार है,
ये भागवत का सार है,
कि युद्ध ही तो वीर का प्रमाण है,
कौरवों की भीड़ हो या पांडवों का नीड़ हो,
जो लड़ सका है वो ही तो महान है,
जीत की हवस नहीं,
किसी पे कोई वश नहीं,
क्या ज़िन्दगी है ठोकरों पे मार दो ,
मौत अंत है नहीं,
तो मौत से भी क्यों डरें,
ये जा के आसमान में दहाड़ दो

आरम्भ है प्रचण्ड, बोले मस्तकों के झुंड,
आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो ।
आन बान शान या कि जान का हो दान,
आज इक धनुष के बाण पे उतार दो ॥
आरम्भ है प्रचण्ड…

वो दया का भाव, या कि शौर्य का चुनाव
या कि हार का वो घाव तुम ये सोच लो
या कि पूरे भाल पे जला रहे विजय का लाल
लाल ये गुलाल तुम ये सोच लो
रंग केसरी हो या मृदंग केसरी हो या कि
केसरी हो ताल तुम ये सोच लो
जिस कवि की कल्पना में,

ज़िन्दगी हो प्रेम गीत
उस कवि को आज तुम नकार दो
भीगती मसों में आज, फूलती रगों में आज
आग की लपट का तुम बघार दो

आरम्भ है प्रचण्ड, बोले मस्तकों के झुंड,
आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो ।
आन बान शान या कि जान का हो दान,
आज इक धनुष के बाण पे उतार दो ॥
आरम्भ है प्रचण्ड…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह