भोला मानू एहसान तुम्हारो

भोला इतनॊ कर काम हमारो,
मानू एहसान तुम्हारो….

अंबर की मोहे चटक चुनरिया,
भोले जी बनवाए दीजो,
धरती जैसा लहंगा सिलवाऊ,
समुंदर की गोट लगा दीजो,
अरे या में शेषनाग नाडो,
मानू एहसान तुम्हारा,
भोला इतनॊ कर काम हमारो,
मानू एहसान तुम्हारो…..

बिन शेरे पाटी के पलका,
भोले जी बनवाए दीजो,
अंबर से वह लग ना जाए,
धरती से अधर उठा दीजो,
अरे दामन पर पोनिया कारो,
मानू एहसान तुम्हारा,
भोला इतनॊ कर काम हमारो,
मानू एहसान तुम्हारो…..

मगरमच्छ की मोए हसुलिया,
भोले जी गढ़वा दीजो,
बर्र ततिया के कुंडल,
मेरे कान में पहरा दीजो,
अरे नथनी पर बिच्छू कारो,
मानू एहसान तुम्हारा,
भोला इतनॊ कर काम हमारो,
मानू एहसान तुम्हारो…..

चंदा की बिंदी तुम मेरे माथे बीच लगा दीजो,
जितने तारे अंबर में, मेरी अंगिया में जड़वा दीजो,
अरे थोड़ी पर ध्रुव को तारो,
मानू एहसान तुम्हारा,
भोला इतनॊ कर काम हमारो,
मानू एहसान तुम्हारो…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह