भोलेनाथ मेरा बड़ा भोलाभाला

भोलेनाथ मेरा बड़ा भोलाभाला,
सब कहते हैं इसे डमरूवाला,
भोलेनाथ मेरा………2

विष से पड़ा सुर असुरों का पाला,
पिया था हलाहल मेरा शिव मतवाला-2
कोई तेरे जैसा ना विष पीनेवाला
भोलेनाथ मेरा…………2

कैलाश पर्वत पे आसन लगाया,
गंगाजी को जटा में समाया,
देखो कैसी लीला रचाए डमरूवाला,
भोलेनाथ मेरा……….2

तुझको पूजे भगत हजार हैं,
तेरे हाथों “लाडली” की पतवार है,
तेरे जैसा कोई नही मेरा रखवाला,
भोलेनाथ मेरा……..2।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह