देवों के देव महादेव

देवों के देव महादेव

जो देवों के देव कहाते है,
जो तन पर भस्म रमाते है,
वो महा योगी वो ओखर दानी कोन है ?
शिव शिव शिव शिव शिव शिव….शम्भू
जय शिव भोला भण्डारी की,
जय महादेव, त्रिपुरारी की,
जय उमानाथ, कैलाशपति,
जय महाकाल, गंगधारी की,
बोलो, बबम बम बम, बम भोले….

जिसके मस्तक पर चंदा है,
और जटा से बहती गंगा है,
वो अविनाशी वो मरघटवासी कोन है ?
हर हर हर हर हर……. महादेव
जय सोमनाथ, जय बद्रीनाथ,
जय भूतनाथ, केदारनाथ,
जय चन्द्रमौली, जय नीलकण्ठ,
जय जय रुण्डमालाधारी की,
बोलो बबम बम बम, बम भोले….
शम्भू…

जो भांग धतूरा खाते है,
जग हित में विष पिजाते है,
वो नीलकंठ वो जनहितकरी कोन है ?
शिव शिव शिव शिव शिव शिव….
शम्भू
जय आशुतोष, जय शिव शंकर,
जय जय नटराज, जय अभयंकर,
जय उमाकांत,जय शिवकांत,
जय जय हो संकटहारी की,
बोलो बबम बम बम, बम भोले….

जय विघ्नेश्वर, जय दूधेश्वर,
जय रामेश्वर, जय नागेश्वर,
जय गौरीशंकर, मणिमहेश,
जय जय हो त्रिनेत्रधारी की,
जय रुद्रनाथ, जय विश्वनाथ,
जय बैजनाथ, जय अमरनाथ,
जय भीलपति, अवधूतपति,
जय जय हो डमरुधारी की,
जय जागेश्वर, जय नागेश्वर,
जय भूतेश्वर, जय वृषेश्वर,
जय शिव दानी, जय महादानी,
जय हो, जय हो, चन्द्रधारी की,
जय अचलेश्वर, जय पातालेश्वर,
जय मुक्तेश्वर, जय सर्वेश्वर,
जय गिरिजापति, जय पशुपति,
जय जय हो भव भयहारी की,
हे दीनदन्धु, हे दीनानाथ,
देवों के देव, त्रैलोकी नाथ,

दो शक्ति, “दास” लिखे महिमा,
शिव शंकर, मंगलकारी की,
जय शिव भोला भण्डारी की,
जय शिव भोला भण्डारी की,
जय शिव भोला भण्डारी की……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी

संग्रह