हर जन्मों में भोले का दरबार मिल जाए

हर जन्मों में भोले का दरबार मिल जाए,
और दिल के खज़ाने से जरा सा प्यार मिल जाए……

भोले का सहारा हो और चरणों में गुजारा हो,
मेरे हर कमों के पीछे भोले का इशारा हो,
इस किस्मत को भोले सा सरकार मिल जाए,
और दिल के खज़ाने से जरा सा प्यार मिल जाए…..

गुणगान हो भोले का और शिवलिंग की पूजा हो,
मेरे मन की कुटिया में और न कोई दूजा हो,
हर दिन इसका दर्शन सौ-सौ बार मिल जाए,
और दिल के खज़ाने से जरा सा प्यार मिल जाए…..

शिव नाम के हीरे-मोती भर जाए झोली में,
बनवारी इसे जाकर बेचू भक्तों की गली में,
जन्म जन्म तक मुझको यही व्यापार मिल जाए,
और दिल के खज़ाने से जरा सा प्यार मिल जाए….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह