होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग

होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग,
पार्वती के संग माता पार्वती के संग…..

कूटि छोड़ शिव शंकर चल दिए लियो नादिया संग,
गले में रुद्रो की माला और सर्प लिप्त रहे अंग,
होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग………

एक मण खा गए भांग धतुरा धडीयो पि गए भंग,
एक शेर गांजे का पि गए हुए हुए नशे में चंग,
होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग………

कामिनी होली खेल रही है देवर जेठा रंग,
रघुवर होली खेल रहे है सीता जी के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग………

राजा इंद्र ने होली खेली इंद्रणी के संग,
राधा होली खेल रही है श्री कृष्णा के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग………

विष्णु होली खेल रहे है लक्ष्मी जी के संग,
ब्रम्हा विष्णु मिलकर खेले शिव शंकर के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह