जो शिव से जोड़े नाता

शिव महादानी है, वरदानी है,
जग के स्वामी है, अंतर्यामी है,
जो शिव से जोड़े नाता, दुःख निकट ना उनके आता,
ना उनको खौफ सताता, किसी बात का,
नाम जपते जो शंभू भोले नाथ का,
ये बात बिलकुल पक्की, ना छाया पड़ती दुख की,
है मजा लूटते सुख की ओ बरसात का,
नाम जपते जो शंभू भोले नाथ का…..

करो भक्ति भाव से भक्ति, बड़ी शिव नाम में है शक्ति,
जटा जूट वासी जो कैलाश का, तारता है बेड़ा विश्वाश का,
अर्ध चंदा माथे सोहे जिसके, बड़े ही निराले रंग उसके,
ओ अंधी से ना डरते, बेखटके सामना करते है हालत का,
नाम जपते जो शंभू भोले नाथ का…..

इन्हे कोई कहे गंगा धारी है, इनकी ही बैल पे सवारी है,
काशी पति भी है गौरी नाथ भी, रहती है भक्तो के साथ भी,
अमर अजन्मे संन्यासी है, घट घट वासी अविनाशी है,
जो श्रद्धा सुमन पिरोता, उनको ही दर्शन होता उमा नाथ का,
नाम जपते जो शंभू भोले नाथ का…..

समय की बदल देते चाल है, काल के भी काल महाकाल है,
डमरू जब भी ओ बजाते हैं, पापियों के दिल कांप जाते है,
ज्योतिर्लिंग उनके ही रूप है, एक नहीं बारह ही स्वरूप है,
चरणों में माथा टेक तो शिव का नजारा देखे कायनात का,
नाम जपते जो शंभू भोले नाथ का…..

Author: डॉ सजन सोलंकी

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

जया एकादशी

सोमवार, 26 जनवरी 2026

जया एकादशी
माघ पूर्णिमा

रविवार, 01 फरवरी 2026

माघ पूर्णिमा
विजया एकादशी

शुक्रवार, 13 फरवरी 2026

विजया एकादशी
आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी
होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा

संग्रह