मेरे सिर पर रख दो भोले अपने ये दोनों हाथ

मेरे सिर पर रख दो बाबा,
अपने यह दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ……..

देने वाले श्याम भोले तो,
धन और दौलत क्या मांगे,
भोले आप से मांगे तो फिर,
नाम और इज्जत क्या मांगे,
मेरे जीवन में अब कर दे,
तूम कृपा की बरसात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ………

भोले तेरे चरणों की धूलि,
धन दौलत से महंगी है,
एक नजर कृपा की बाबा,
नाम इज्जत से महंगी है,
मेरे दिल की तमन्ना यही है,
करू सेवा तेरी दिन रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ…….

झुलस रहे हैं गम की धूप में,
प्यार की छइयां कर दे तू,
बिन मांझी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू,
मेरा रास्ता रोशन कर दे,
छाई अंधेरी रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ……..

सुना है हमने शरणागत को,
अपने गले लगाते हो,
ऐसा हमने क्या मांगा जो,
देने में घबराते हो,
चाहे जैसे रखो हमे,
बस होती रहे मुलाकात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह