मिलता है सच्चा सुख केवल शिवजी तुम्हारे चरणों में

मिलता है सच्चा सुख केवल शिवजी तुम्हारे चरणों में

मिलता है सच्चा सुख केवल शिवजी तुम्हारे चरणों में ।
यह विनती है पल पल छिन की, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥

चाहे बैरी सब संसार बने, चाहे जीवन मुझ पर भार बने ।
चाहे मौत गले का हार बने, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
॥ मिलता है सच्चा सुख केवल…॥

चाहे अग्नि में मुझे जलना हो, चाहे काटों पे मुझे चलना हो ।
चाहे छोडके देश निकलना हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
॥ मिलता है सच्चा सुख केवल…॥

चाहे संकट ने मुझे घेरा हो, चाहे चारों ओर अँधेरा हो ।
पर मन नहीं डग मग मेरा हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
॥ मिलता है सच्चा सुख केवल…॥

जिव्हा पर तेरा नाम रहे, तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे ।
तेरी याद तो आठों याम रहे, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥

मिलता है सच्चा सुख केवल शिवजी तुम्हारे चरणों में ।
यह विनती है पल पल छिन की, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह