ओ डमरू वाले जीवन है तेरे हवाले

ओ डमरू वाले,
जीवन है तेरे हवाले,
मैं पापी हो जाऊँ पावन,
चरणों में जो बिठा ले,
ओ डमरू वाले,
जीवन है तेरे हवाले……

दुनिया का सुख पाकर फुला,
नाम तुम्हारा मन से भुला,
दिन दुखी का दुःख ना जाना,
गाता रहा खुशियो का तराना,
आज वही कांटे चुभते है,
आज वही कांटे चुभते है,
कल जो प्यार से पाले,
ओ डमरू वालें,
जीवन है तेरे हवाले……

सर पे बिराजे तेरे गंगा,
कर दे मेले मन को चंगा,
दया दृष्टि हम पर भी कर दो,
भाव भक्ति इस मन में भरदो,
इस जीवन में ज्योत नहीं है,
दीखते नहीं है उजाले,
दीखते नहीं है उजाले,
ओ डमरू वालें,
जीवन है तेरे हवाले……

जनम जनम का अपना नाता,
तू लख्खा का भाग्य विधाता,
मैं हूँ भिखारी और तू दाता,
तू ही पिता बाबा तू ही माता,
पथ से भटक बेधड़क गया था,
पथ से भटक बेधड़क गया था,
तुम बिन कोन संभाले,
ओ डमरू वालें,
जीवन है तेरे हवाले……

Author: लखबीर सिंह लक्खा

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह