ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय,
शिव शंभू का महामंत्र है, मुक्ति का उपाय,
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय…..

जब-जब डोले जीवन नैया शिव की महिमा गाओ,
सारे जग के हैं वो रचैया शिव की शरण में आओ,
संकट आये कष्ट रुलाए जब जब जी घबराए,
ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय……

सबसे प्यारे सबसे न्यारे बाबा भोले भाले हैं,
भांग धतूरे की मस्ती में रहते मस्त निराले हैं,
बम बम भोले कहते जाओ जो दम आए जाए,
ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय…..

आधा चंदा माथे सोहे गल सर्पों की माला,
तेजधारी के तेज से पाए सारा जग उजियाला,
डम डम डमरू बोले शिव का सातों सुर दोहराए,
ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय……

विपदा छायी राम पे भारी शिव-शक्ति का जाप किया,
बजरंगी की शक्ति बनके राम का शिव ने साथ दिया,
रामेश्वर की पूजा करते राम यही फरमाये,
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय…..

शिव शंभू का महामंत्र है, मुक्ति का उपाय,
ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय……

Author: नरेन्द्र चंचल

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह