पावन महीना सावन का आया है

डमरू वाले हो, भोले भाले हो,
पावन महीना सावन का आया है,
भक्तो ने तुमको मिलकर बुलाया है……

भोले भंडारी तुम दयाकारी,
करते हो नंदी की सवारी,
भगत जो तेरे दर पे आये,
बन जाता वो तेरा पुजारी,
आ जाओ एक बार, भोले भंडारी,
अब तो दर्श दिखा दो,
डमरू वाले हो, भोले भाले हो,
पावन महीना सावन का आया है,
भक्तो ने तुमको मिलकर बुलाया है……

सावन में लगता है तेरा मेला,
भगत तेरा नहीं है कोई अकेला,
वर है देते भोले भंडारी,
पूरी इच्छा होती है सारी,
आते है दौड़े, शम्भु भोले,
दास ने जब भी बुलाया,
डमरू वाले हो, भोले भाले हो,
पावन महीना सावन का आया है,
भक्तो ने तुमको मिलकर बुलाया है……

सब कुछ मिलता दर पे तेरे,
जो भी तुमको मन से पुकारे,
कष्ट सदा हरते हो भगवन,
भव सागर से पार उतारे,
गाते महिमा तेरी भोले,
तुम भी सबकी सुनते हो,
डमरू वाले हो, भोले भाले हो,
पावन महीना सावन का आया है,
भक्तो ने तुमको मिलकर बुलाया है……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह