सत्य ही शिव है सबको बताऊं

पुष्प चढ़ाऊं मंदिर मैं जाऊं,
शिव की धुन में, मैं रम जाऊं,
शिव स्तुति मन से मैं गाऊँ,
सत्य ही शिव है सबको बताऊं……….

शिव के ह्रदय श्री राम है बसते,
राम ह्रदय शिव जी है बस्ते,
दोनों बसते मेरे ह्रदय में,
शिव शंकर ही हनुमत मेरे…………

त्रेता युग में हनुमत बन के,
प्रभु श्री राम के भक्त कहाये,
द्वापर युग में योगी बनकर,
बाल कृष्ण से वे मिल आये….

संकट जब धरती पे आया,
भोले ने है सबको,
नीलकंठ वे हैं त्रिपुरारी,
उनसे होती भक्ति पूरी,
शिव के ह्रदय श्री राम है बसते,
राम ह्रदय शिव जी है बस्ते ,
दोनों बसते मेरे ह्रदय में,
शिव शंकर ही हनुमत मेरे………….

कालों के काल ये महाकाल हैं,
मृत्युंजय हैं मेरे शंकर,
गंगाधर है वो है दिगंबर,
बड़े कृपालु, वो हैं शिवेश्वर…

शिव के ह्रदय श्री राम है बसते,
राम ह्रदय शिव जी है बस्ते,
दोनों बसते मेरे ह्रदय में,
शिव शंकर ही हनुमत मेरे………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी

संग्रह