सर पर रख दो हाथ मेरे महाकाल महाराज

सर पर रख दो हाथ मेरे महाकाल महाराज

शंभू शंभू नाम तेरा जब लेता हूं,
इक पल में ही सारी सदियां जीता हूं,
जहर दिया है दुनियां वालों ने हरदम,
लेकिन मैं शिव नाम का अमृत पीता हूँ,
सर पे रख दो हाथ मेरे महाकाल महाराज…….

शम्भो………

शंभू बिना जग सूना लागे,
आस मिलन की मन में जागे,
चाहे जितना रोकूं इसको,
पागल मन उज्जैन ही भागे,
मुझे बुला लो पास, मेरे महाकाल महाराज,
सर पे रख दो हाथ मेरे महाकाल महाराज…….

छोड़ जगत को तुमको चाहूं,
हर दम तेरे लाड़ लड़ाऊं,
तुमको पाने की खातिर मैं,
पूरी दुनिया से लड़ जाऊं,
रहना मेरे साथ मेरे महाकाल महाराज,
सर पे रख दो हाथ मेरे महाकाल महाराज…….

मेरा पहला इश्क तुम्ही हों,
आँखो का हर अश्क तुम्ही हों,
मेरी हर इक बात तुम्ही हों,
यादों की बारात तुम्ही हों,
जीवन की सुखी बगिया में,
करूणा की बरसात तुम्हीं हो,
सर पे रख दो हाथ मेरे महाकाल महाराज…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह