तेरा दीवाना हु मैं भोले कोई गैर नहीं

मेरे शंकर डमरू वाले, मेरे बाबा भोले भाले,
करते हो खेल निराले, ऊंची शान तेरी,
तेरा दीवाना हु मैं भोले, कोई गैर नहीं,
मेरे शंकर डमरू वाले…….

हर साल में कावड़ लेके नीलकंठ पे आउ,
भंगिया रगड़ रगड़ के भोले प्रेम से तुम्हे खिलाऊ,
इस बार मेरे घर आना, तेरा चले आना कोई बहाना,
मेरी नईया पार लगाना, करना देर नहीं,
तेरा दीवाना हु मैं भोले, कोई गैर नहीं,
मेरे शंकर डमरू वाले…….

कब होगा दीदार तुम्हारा भोले मुझे बताओ,
कई जनम से तड़प रहा हूँ, अब ना मुझे सताओ,
मुझे अपने गले लगाओ, मेरे साथी बन जाओ,
मुझे चरणों विच बिठाओ, सुनलो बात मेरी,
तेरा दीवाना हु मैं भोले, कोई गैर नहीं,
मेरे शंकर डमरू वाले…….

दास मेहर दीवाना तेरा, बम बम भोले कहता,
तेरी नाम की धुन में भोले सदा मगन ये रहता,
क्यों दूर तू मुझसे बैठा, कोई नहीं है तेरे जैसा,
मैं बात पते की कहता, करना देर नहीं,
तेरा दीवाना हु मैं भोले, कोई गैर नहीं,
मेरे शंकर डमरू वाले…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह