अभिलाषाएं मन की उनकी होती हैं पूर्ण,
ईश्वर भक्ति में जीवन जो लगा देते हैं सम्पूर्ण,
आधि व्याधि आमर्ष सब कष्टों संतापो का साथ,
नहीं रहता उनके जिनके सर पे रहता हरि का हाथ,
सुख सदैव भाग्य में उनके बदे रहें भतेरे,
रहते हैं जिनके श्री चरणों में बसेरे,
बनते हैं जगत में सदा उनके बिगड़े काम,
श्रद्धा से जो जपते रहते श्री नारायण का नाम,
धर्म की राह चलते जो देते सेवा में जीवन गुजार,
उनके सारे स्वपन करते सदैव भगवन साकार,
कहे राजीव मेरा सदा रहे प्रभु चरणों में निवास,
कृपा से जगत ईश की पूर्ण हों सब आस,
जय जय श्री मन नारायण जय जय हे जगदीश,
सदैव पाते रहें जगत में सभी प्राणी तुम्हारा आशीष।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी
कामदा एकादशी

रविवार, 29 मार्च 2026

कामदा एकादशी

संग्रह