तू ही मेरे मन की थाह जानता है,
मुक्ति की मेरी राह जानता है,
दुःख में भले सिमरन करूं,
ना कभी सुख में भुलाऊं,
ऐसे मुझमें जज्बात रखना,
भगवन मुझे सदैव अपने,
चरणों के साथ रखना…..

कृपा से तुम्हारी चाहा पाऊँ,
पाकर मन की ना इतराऊं,
ऐसी मुझमें औकात रखना,
भगवन मुझे सदैव अपने,
चरणों के साथ रखना…..

हर पल तेरा शुक्र मनाऊं,
महिमा यशश्वी सदैव मैं गाऊँ,
ऐसे सेवादारों की जमात रखना,
भगवन मुझे सदैव अपने,
चरणों के साथ रखना……

किस्मत वाला ही दर पे आता है,
आकर शरण में खुशियां वो पाता है,
भक्ति भरी मुझमें सौगात रखना,
भगवन मुझे सदैव अपने,
चरणों के साथ रखना,
भगवन राजीव को सदैव,
अपने चरणों के साथ रखना……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह