आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा

आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा,
दिल ने पुकारा तु है मेरा सहारा माँ
शेरां वाली, जोतां वाली, मेहरां वाली माँ,
आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा ||

प्रेम से बोलो, जय माता दी
सारे बोलो, जय माता दी
मिल के बोलो, जय माता दी
फिर से बोलो, जय माता दी ||

मैंने मन से तेरी पूजा की है सांझ सवेरे,
मुझ को दर्शन दे के मैया, भाग जगा दे मेरे,
मैया तूने ही पाला है मुझको, तू ही मुझे संभाले,
तूने ही मेरे जीवन मे, पल पल किये उजाले,
चरणों मे तेरे मैंने, तन मन वारा माँ ||

मान ले मेरी विनती मैया एकझलक दिखला दे,
रूप की शीतल किरणों से नयनोके द्वार सजा दे
नैनो को रूप तेरा लगता है प्यारा माँ ||

जय माता दी, जय माता दी
कष्ट निवारे, शेरों वाली
पार लगादे, शेरों वाली
है दुःख हरनी, शेरों वाली ||

बिगड़ी बना दे, शेरों वाली ||

प्रेम से बोलो, जय माता दी
सारे बोलो, जय माता दी
जोर से बोलो, जय माता दी ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह