हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोवाली,
ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ||

ऐसा कठिन पल,
ऐसे घडी है,
विपदा आन पड़ी है,
तू ही दिखा अब रास्ता,
ये दुनिया रस्ता रोके खड़ी है,
मेरा जीवन बना इक संग्राम ||

ओ शेरोवाली,
ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ||

भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए,
बुझती जोत जगाए,
जिसका नहीं है कोई जगत में,
तू उसकी बन जाए,
तीनो लोक करे तोहे प्रणाम ||

ओ शेरोवाली,
ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ||

तु ही लेने वाली माता,
तु ही देने वाली,
काम सफल हो मेरा,
दे ऐसा वरदान,
तेरे बल से हो जाये,
निर्बल भी बलवान ||

बिच भँवर मे डौल रही है,
पार लगा दे नैय्या,
जय जगदम्बे अष्टभवानी,
अम्बे गौरी मैय्या,
किसकी बलि चढ़ाउ तुझपे,
तू प्रसन्न हो जाए ||

दुश्मन थर थर काँपे माँ,
जब तू घुस्से में आये ||

काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी,
काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी ||

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोवाली,
ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी

संग्रह