लगवा दे मईया लाटरी

लगवा दे, मईया…जय हो ॥
लगवा दे, मईया लाटरी, दस करोड़ की ॥
सुना है, दर से, तुम तो किसी को, ख़ाली, नहींयों मोड़ती,
झोलियाँ, सब की, भर देती हो, दिल, न किसी का, तोड़ती,
लगवा दे, मईया…जय हो ॥ लाटरी, दस करोड़ की ॥

सच्चे, करदे, सपने मेरे ।
गुण, सदा ही, गाऊँ तेरे ॥
हैपी, शानदार है लेनी, बंगला लेना, कार है लेनी ।
बेडा तुम, मंझधार में अपने…जय हो ॥ भक्तों का न छोड़ती,
लगवा दे, मईया…जय हो ॥ लाटरी…

गागर, में तूँ, सागर भरती ।
तूँ, मिटटी को, सोना करती ॥
रंक, को तूँ, राजा बनाती, घड़ी, में सोए, भाग जगाती ।
लालों, को सुख, देने को ही…जय हो ॥ लाल चुनरिया ओढ़ती,
लगवा दे, मईया…जय हो ॥ लाटरी…

मेरी, भी काया, माँ पलटा दे ।
चमत्कार, माँ, मुझे दिखा दे ॥
सिद्ध, मनोरथ, करदे सारे, चमका दे, तकदीर के तारे ।
तुम, तो टूटी, आस की डोरी…जय हो ॥ सदा सदा जी जोड़ती,
लगवा दे, मईया…जय हो ॥ लाटरी…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह