माँ दुर्गा क्षमा याचना पाठ स्तुति

स्तुति पूजा पाठ कथा कीर्तन ,अरदास मेरी स्वीकार करो -२
भाषा छन्द शब्द की भूल मेरी-२ ,अपराध क्षमा सरकार करो -२
स्तुति पूजा …..

मंत्र यंत्र का ज्ञाता नहीं -२ आवाहन विसर्जन आता नहीं -२
क्या भेंट धरूँ धन पास नहीं -२ मंजूर मेरे उदगार करो -२
स्तुति पूजा …

तेरे नाम धाम कई रूप वर्ण -२ मैं तो जानूं माँ अनुसरन शरण -२
करुणा-सिंधु कल्याणी अम्बे ,-२ जननी जन का उधार करो -२
स्तुति पूजा …

हूँ नीच अधम अपना लो मुझे -२ अपने आँचल में छुपा लो मुझे -२
उलझा हूँ जगत की उलझन में ,-२ मेरा बड़ा भंवर से पार करो -२
स्तुति पूजा …

है पुत्र कुपुत्र हो जाता कहीं -२ होती पर माता कुमाता नहीं -२
भूला बिसरा मैं बालक हूँ ,-२ मेरे मन मंदिर उजियार करो -२
स्तुति पूजा …

यह दास ‘मधुप’की चाह माता -२ रहे जन्म तुम संग नाता -२
हो होंठों पे हरदम नाम तेरा ,-२ इतना मुझ पर उपकार करो -२

स्तुति पूजा पाठ कथा कीर्तन ,अरदास मेरी स्वीकार करो।
भाषा छन्द शब्द की भूल मेरी-२ ,अपराध क्षमा सरकार करो -२
स्तुति पूजा पाठ कथा कीर्तन ,अरदास मेरी स्वीकार करो।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह