मैया झोली भर दे यो सेवक दर पे आया है
तेरे भक्तों ने तेरे द्वार का पता बताया है
मैया झोली भर दे यो सेवक दर पे आया है

1 ) महिमा तेरी बहुत सुनी मां मैं हूं तेरा सवाली
पास नहीं कुछ भेंट मेरे लाया झोली खाली
शेरावाली तेरे दर पे अलख जगाया है
मैया झोली भर दे यो सेवक दर पे आया है

2 ) आदिशक्ति जगदंबा तेरी जय हो मात भवानी
मेरा भी कल्याण करो तने कहते सब कल्याणी
खाली न जाऊंगा दर से शीश झुकाया है
मैया झोली भर दे यो सेवक दर पे आया है

3 ) भूलन त्यागी बालक तेरा हाथ शीश पर धरदे
जैसे सबके करती मेरे बारे न्यारे करदे
हरीश मगन का दामन भर दे तू महामाया है
मैया झोली भर दे यो सेवक दर पे आया है

मैया झोली भर दे यो सेवक दर पे आया है
तेरे भक्तों ने तेरे द्वार का पता बताया है
मैया झोली भर दे यो सेवक दर पे आया है

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह