मेरी अंखियो के सामने ही रहना

मेरी अंखियो के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ||
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ||

हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के,
हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के |
हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के,
हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के ||

हम तो हैं चाकर मैया तेरे दरबार के,
भूखे हैं हम तो मैया तेरे ही प्यार के |

मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ||

विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ,
विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ |

विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ,
विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ |

चरणों से हमको कभी करना न दूर माँ |

मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे |

मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना,
मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना |

मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना,
मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना |

शेरों वाली जगदम्बे आँचल में मुझे छिपा लेना ||
मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे |

तुम ही हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली,
तुम ही हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली,
तुम ही हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली ||

तुम ही हो दुर्गा हो अम्बे मैया तुम हो काली |
बन के अमृत की धार सदा बहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ||

मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ||

तेरे बालक को तभी माँ सबर आए,
तेरे बालक को तभी माँ सबर आए,
तेरे बालक को हाँ-हाँ, तेरे बालक को मैया |
तेरे बालक को तभी माँ सबर आए
तेरे बालक को तभी माँ सबर आए ||

जहाँ देखूं माँ तू ही तू नज़र आये |
मुझे इसके सीवे कुछ ना कहना
ओ शेरों वाली जगदम्बे |
मुझे इसके सीवे कुछ ना कहना
ओ शेरों वाली जगदम्बे ||

मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ||

देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी,
देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी |

देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी,
देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी ||

लक्खा गाता रहे तेरा गुणगान मैया जी |
है भजन तेरा भक्तो का गहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे ||

मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे |

मेरी अखियों के सामने ही रहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे |

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह