पंचम स्कन्द माता माँ ,नवदुर्गा अवतार।

पंचम स्कन्द माता माँ ,नवदुर्गा अवतार।
पंचम नवरात्र इसी ,रूप का हो दीदार।।
सनतकुमार स्कन्द की ,पार्वती जो मात।
स्कन्द माता नाम से ,है विश्व विख्यात।।
अति कोमल कमलासना ,सुंदरता की खान।
सूर्यलोक की अधिष्ठात्री ,देती है यश मान।।
दाएं हाथ स्कन्द है ,बाएं कमल का फूल।
चतुर्भुजी सिंहवाहिनी ,पकड़ा हाथ त्रिशूल।।
दुष्टजनों को मारती ,करती भगतन प्यार।
शरणागत की अम्बिका ,देती विपदा टार।।
बाल स्कन्द गोदी लिए,ममता माँ बरसाए।
बाल जान इस जगत को ,मैया लाड लड़ाये।।
माता शिशु स्कन्द की ,करे बाल कल्याण।
मंदबुद्धि और मूढ़ जन ,होते चतुर सुजान।।
भोग लगावे दूध का ,रस अमृत बरसावे।
इच्छापूर्णी भगवती ,सब की आस पुराए।।
“मधुप” स्कंदमाता दरस ,सब सुखों का सार।
गावो कीर्तन नाम का ,बोलो जय जयकार।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वरुथिनी एकादशी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

वरुथिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मोहिनी एकादशी
वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी

संग्रह