सदा मां से मांगने आते हो
कभी मिलने आ जाया करो
श्रद्धा के दो पुष्प चढ़ा
मां कह के चरण गिर जाया करो

कभी ले आओ प्यारी चुनरी
ओढ़ेगी मां बाला सुन्दरी
कभी हलवा पूरी लाया करो
तुम प्यार से भोग लगाया करो

कभी ले आओ फल और मेवा
आकर कर लो मां की सेवा
मां मां कह लाड़ लड़ाया करो
और मां का प्यार भी पाया करो

कर लो तुम निस्वार्थ भक्ति
इस भक्ति से मिलती शक्ति
कभी सिंगला को संग लाया करो
ओर मां को भजन सुनाया करो

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह