(फिल्मी तर्ज़, दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में )

सुनले ओ मैया मेरी, काहे को देरी लगाई
आज ओ शेरो वाली माई,
तू तो आजा ओ शेरो वाली माई ।

तुमको ओढायें मैया लाल चुनरिया,
आजा मां शेरो वाली मेरी नगरिया ।
अपनी दया का मैया तू दान दे दे ,
भक्तों को भक्ति का वरदान दे दे।
पूजा करें मां तेरी, तेरी ही ज्योत जगाई,
आजा ओ शेरो वाली माई ,
तू तो आजा ओ शेरो वाली माई ।
सुनले ओ मैया मेरी, काहे को देरी लगाई
आज ओ शेरो वाली माई,
तू तो आजा ओ शेरो वाली माई ।

ज्ञान बिना मेरे हुए कर्म सारे,
आई समझ तो तेरे चरण पखारे ।
चरणों की रज अपने माथे पे रखकर,
हमने उम्मीदों से आंगन बुहारे ।
आंगन में आजा मैया, काहे को देरी लगाई
आजा ओ शेरो वाली माई ,
तू तो आजा ओ शेरो वाली माई ।
सुनले ओ मैया मेरी काहे को देरी लगाई
आजा ओ शेरो वाली माई,
तू तो आजा ओ शेरो वाली माई।।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह