तेरे दर पे आ गए हैं अब दूर नहीं जाना,
दामन पकड़ा तेरा कहीं और नहीं जाना……….

बिगड़ी तक़दीरों को मैय्या आप बनाते हो,
डूबी हुई नैय्या को मैय्या आप उठाते हो,
मेरा ये जीवन दाती चरणो में लग जाऊँ,
तेरे दर पे आ गए हैं अब दूर नहीं जाना…..

ये जाम मोहब्बत का जो कोई पी लेता है,
भूल जाता है ग़म सारे मस्ती में जी लेता,
मस्ती उतरती ही नहीं नशा चढ़ के उतर जाता,
तेरे दर पे आ गए हैं अब दूर नहीं जाना……

तस्वीर तेरी दाती मेरे मन में बस गयी है,
तेरी राह मेरी दाती रोम रोम में बस गयी है,
जब ताल से ताल बजे तब रुका नहीं जाता,
तेरे दर पे आ गए हैं अब दूर नहीं जाना……

ये प्यार का सौदा है निर्धन की बाज़ी है,
कोई माने या ना माने मेरी मैय्या राज़ी है,
जब उठे हिलोरे माँ तब रुका नहीं जाता,
तेरे दर पे आ गए हैं अब दूर नहीं जाना…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह