और नहीं कुछ, मांगू मां तुमसे, इतना करम करना,
मुझको तू हर पल, अम्बे भवानी, अपनी शरण रखना,
मैंने तेरे नाम सारी जिंदगी लिखी,
तू ही मेरी बन्दगी है तू ही हर खुशी,
मेरी मां, मेरी माँ,कोई नहीं मेरा यहां,
मेरी माँ तेरा दर, मेरा घर है मेरा जहां,
तेरे नाम मैंने सारी जिंदगी लिखी,
तू ही मेरी बन्दगी है तू ही हर खुशी….

मां तुमने मेरा, दूर किया हर गम,
तुमने ही बक्शा, खुशियों का मौसम,
कोई नहीं था, मेरा जहां में, तुमने सहारा दिया,
डूब रही थी, कश्ती ये मेरी, तुमने किनारा दिया,
मैंने तेरे नाम सारी जिंदगी लिखी,
तू ही मेरी बन्दगी है तू ही हर खुशी,
और नहीं कुछ,मांगू माँ तुमसे…….

मेरी ये सांसे, मेरी ये धड़कन,
तेरी दया से ही, है मेरा जीवन,
रहमत से तेरी, मुझको मिला है, जीवन दुबारा मां,
तूने बदल दी, मेरी ये किस्मत देकर सहारा माँ,
मैंने तेरे नाम सारी जिंदगी लिखी,
तू ही मेरी बन्दगी है तू ही हर खुशी,
और नहीं कुछ मांगू……..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह