तूने मुझे बुलाया शेरावालिये

तूने मुझे बुलाया शेरावालिये,
मैं आया मैं आया शेरावालिये,
ज्योतावालिये, पहाड़ावालिये,
मेहरावालिये,
तुने मुझे बुलाया शेरावालिये,
मैं आया मैं आया शेरावालिये ||

सारा जग है इक बंजारा,
सब की मंजिल तेरा द्वारा,
ऊँचे परबत लम्बा रास्ता,
ऊँचे परबत लम्बा रास्ता |
पर मैं रह ना पाया, शेरावालिये,
तुने मुझे बुलाया शेरावालिये,
मैं आया मैं आया शेरावालिये ||

सूने मन में जल गयी बाती,
तेरे पथ में मिल गए साथी,
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
बिन मांगे सब पाया, शेरावालिये,
तुने मुझे बुलाया शेरावालिये,
मैं आया मैं आया शेरावालिये ||

कौन है राजा कौन भिखारी,
एक बराबर तेरे सारे पुजारी,
तुने सब को दर्शन देके,
तुने सब को दर्शन देके,
अपने गले लगाया, शेरावालिये,
तुने मुझे बुलाया शेरावालिये,
मैं आया मैं आया शेरावालिये ||

तूने मुझे बुलाया शेरावालिये,
मैं आया मैं आया शेरावालिये,
ज्योतावालिये, पहाड़ावालिये,
मेहरावालिये,
तुने मुझे बुलाया शेरावालिये,
मैं आया मैं आया शेरावालिये ||

ओ प्रेम से बोलो, जय माता दी,
ओ सारे बोलो, जय माता दी,
अम्बे कल्याणी, जय माता दी,
ओ कष्ट निवारे, जय माता दी,
माँ पार लगादे, जय माता दी,
देवी माँ भोली, जय माता दी,
भर दे झोली, जय माता दी,
माँ जोड़े दर्पण, जय माता दी,
हमें देके दर्शन, जय माता दी,
बोलो जय माता दी, जय माता दी ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह