आसन सहित चले आना गजानन

आसन सहित चले आना,
गजानन मेरे भवनवा में…..

विष्णु को बुलाएंगे तो लक्ष्मी रूठ जाएगी,
लक्ष्मी रूठ जाएंगी तो फिर नहीं आएंगी,
लक्ष्मी सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में,
लक्ष्मी सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में,
अरे आसन सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में….

भोले को बुलाएंगे तो गौरा रूठ जाएगी,
गौरा रूठ जाएंगी तो फिर नहीं आएंगी,
गौरा सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में,
गौरा सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में,
अरे आसन सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में…..

राम को बुलाएंगे तो सीता रूठ जाएगी,
सीता रूठ जाएगी तो फिर नहीं आएंगी,
सीता सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में,
सीता सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में,
अरे आसन सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में…..

कान्हा को बुलाएंगे तो राधा रूठ जाएगी,
राधा रूठ जाएंगी तो फिर नहीं आएंगी,
राधा सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में,
राधा सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में,
अरे आसन सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में…..

मैया को बुलाएंगे तो लांगुर रूठ जाएंगे,
मैया को बुलाएंगे तो भैरव रूठ जाएंगे,
भैरव रूठ जाएंगे तो फिर नहीं आएंगे,
भैरव सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में,
अरे आसन सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में….

सतगुरु को बुलाएंगे तो संगत रूठ जाएंगी,
संगत रूठ जाएगी तो फिर नहीं आएंगी,
संगत रूठ जाएगी तो फिर नहीं आएंगी,
संगत सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में,
अरे आसन सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में……

गणपति राखो मेरी लाज गणपति राखो मेरी लाज,
पूरण करियो मेरे काज,पूरण करियो सबके काज,
गणपति राखो मेरी लाज,गजानन राखो मेरी लाज….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह