एक दंता तेरे पे अपुन का हक बनता

हो तेरे दम से फैला उजाला,
गणपति बाप्पा मोरिया,
हो हम सब का है तू रखवाला,
गणपति बाप्पा मोरिया ॥

हो तेरे दम से एक कदम से,
दुनिया तो हिल जाये,
हो मुश्किल में,
मांगो जो दिल से,
सब कुछ मिल जाए,
एक दंता एक दंता,
तेरे पे अपुन का हक बनता,
हाँ एक दंता एक दंता,
तेरे पे अपुन का हक बनता ॥
हो तेरे दम से फैला उजाला…….

हो तू मोहल्ले में हर साल आये,
सबके दिलों को तू मुस्काए,
हो ढोल तासे शहनाई बाजे,
तेरा डंका त्रिभुबन में गाजे,
हो हंस के रख दे हाथ किसी पे,
दुनिया संवर जाए,
तेरी दुआ से खाली झोली,
खुशियों से भर जाए,
एक दंता एक दंता
तेरे पे अपुन का हक बनता,
हाँ एक दंता एक दंता,
तेरे पर अपुन का हक बनता,
हो तेरे दम से फैला उजाला……

हो गौरी माँ का है तू दुलारा,
शिव शम्भु की आखों का तारा,
देवा तेरी मुसक सवारी,
रिद्धि सिद्धि है तेरी नारी,
शुभ और लाभ है बेटे तुम्हारे,
सबको मन भाये,
देख ले जो मूरत तेरी,
भक्त ही बन जाए,
एक दंता एक दंता,
तेरे पे अपुन का हक बनता,
हाँ एक दंता एक दंता,
तेरे पर अपुन का हक बनता,
हो तेरे दम से फैला उजाला,
गणपति बाप्पा मोरिया,
हो हम सब का है तू रखवाला,
गणपति बाप्पा मोरिया ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह