गजानन जोडूं मैं हाथ

निर्धन के घर भी आओ गजानन जोडूं मैं हाथ,
गौरा माँ के राज दुलारे,
शिव शंकर की आँख के तारे,
सब गणों के नाथ कहाओ गजानन जोडूं मैं हाथ,
निर्धन के घर भी आओ गजानन जोडूं मैं हाथ…..

विघ्रन हरण मंगल के दाता,
सबके हो तुम भाग्य विधाता,
भटके को राह दिखाओ गजानन जोडूं मैं हाथ,
निर्धन के घर भी आओ गजानन जोडूं मैं हाथ…….

एक दन्त चतुभुज धारी,
मुसे की है तेरी सवारी,
लडूअन का भोग लगाओ गजानन जोडूं मैं हाथ,
निर्धन के घर भी आओ गजानन जोडूं मैं हाथ……

गणपति धनपति नाम तुम्हारे,
नंदी भृंगी गणों के प्यारे,
भक्तों का कष्ट मिटाओ गजानन जोडूं मैं हाथ,
निर्धन के घर भी आओ गजानन जोडूं मैं हाथ……

सुंड सुंडाला काया धारी,
सबसे पहली पूजा तुम्हारी,
तुम एक दन्त कहलाओ गजानन जोडूं मैं हाथ,
निर्धन के घर भी आओ गजानन जोडूं मैं हाथ……

मांगेराम मुआने आला,
तेरे नाम की जपता माला,
सरोज का मान बढ़ाओ गजानन जोडूं मैं हाथ,
निर्धन के घर भी आओ गजानन जोडूं मैं हाथ……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी
देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा

संग्रह