गौरा जी के लाल गणेश को पूजे सारी दुनिया

गौरा जी के लाल गणेश को, पूजे सारी दुनिया ||

मैल से गौरा जी ने पुतला बनाया,
शक्ति से उनको जीवित कराया…..-2
खड़ा किया द्वारे गणेश को || पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

जब आये भोले भंडारी,
देख के गणेश को हैरान हुए भारी…..-2
मार दिया शिव ने गणेश को || पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

ये क्या किया है तूने मेरे स्वामी,
पूत को मारा मेरे अन्तर्यामी…..-2
काटे जो जगत के कलेश को || पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

सबसे पहले गणेश जी की पूजा,
सब देवो में देव ना दूजा…..-2
शीश झुकाऊँ गणेश को || पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

शिव शंकर ने गण को बुलाया,
हाथी का सर उसके मस्तक लगाया…..-2
जीवित किया है गणेश को || पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह