सब मंगलमय कर देते हैं

सब मंगलमय कर देते हैं दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु,
हर बिगड़े काम बनाते हैं दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु।।

जो काम कोई ना कर सकता ऐसे ही कितने काम किए,
सौ योजन की लंबी दूरी को बस एक छलाँग में पार किए,
मुश्किल को सरल बनाते हैं दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु,
सब मंगलमय कर देते हैं दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु।।

दक्षिण मैं जाकर के बजरंग श्री राम का पूरा काम किया,
माँ सीता ने फिर इसीलिए, हनुमत को था वरदान दिया,
सियाराम के मन को भाते हैं,दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु,
सब मंगलमय कर देते हैं दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु।।

हर दिशा की महिमा अलग अलग हर दिशा की महिमा है न्यारी
पर दक्षिणमुख के बजरंग पे हो जाए निरंजन बलिहारी,
शनिदेव से मुक्त करते हैं दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु
सब मंगलमय कर देते हैं दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु।।

सब मंगलमय कर देते हैं दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु,
हर बिगड़े काम बनाते हैं दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह