हे गणपति गण के नाथ

भक्त बुलाते हैं तुझे सब भक्त बुलाते हैं।
हे गणपति गण के नाथ, तुम्हें सब प्रथम मनाते हैं।।

शीश झुकाऊं तुम्हें मनाउँ ध्यान लगाऊँ तेरी,
धूप दीप नैवेद्य चढाऊँ चरण दबाउं तेरी,
सब काम बनादो दीन जनों के नाम जो गाते हैं।।
हे गणपति गण के नाथ……

शिव शंकर कैलाश के वाशी पिता तुम्हारे हैं,
आदि अनादि जगत हितकारी सब के प्यारे हैं,
मां पार्वती के लाल तुम्हें सब भक्त बुलाते हैं।।
हे गणपति गण के नाथ……

सकल सृष्टि के बुद्धि दायक शुभ वर दायक तू,
गज मुख नर तन मूषक वाहन सिद्धि विनायक तू,
आ जाओ गण साथ तुम्हें ” रघुवीर ” बुलाते हैं।।
हे गणपति गण के नाथ……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह