हुई गलियों में जय जयकार आया गणपति तेरा त्यौहार

हुई गलियों में जय जयकार आया गणपति तेरा त्यौहार

हुई गलियों में जय जयकार,
आया गणपति तेरा त्यौहार।।

नाची मन में उमंग भरा खुशियों ने रंग,
गूंजी गणपति तेरी जयकार
आया गणपति तेरा त्यौहार,

ऊँचा आसान सजाएं तुम्हे घर में बिठाएं,
तेरे चरणों में है संसार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,

शिव फुले ना समाये गौरा वारि वारि जाए,
आए जग के पालनहार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,

शंख अंकुश लिए आए कमल पाश लिए आए,
आये मूषक पे होके सवार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,

मनसा पूरी करो सबकी झोली भरो,
सारे जग के तुम करतार,
आया गणपति तेरा त्यौहार,

Author: Guru Ashish

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह