जग में मूरत है प्यारी गणपती भगवन की

माता तेरी पार्वती पिता महादेवा,
सब देवो से पहले हो तेरी पूजा,
दिनिया दीवानी हो गयी गौरा के लाल की,
जग में मूरत है प्यारी गणपती भगवन की…..

एक दंत दयावंत चार भुजा धारी,
विघ्नो को हरने वाले देव सुख कारी,
दुनिया दीवानी हो गई मूषक सवार की,
जग में मूरत है प्यारी गणपती भगवन की…..

माथे पे सिन्दूर सोहे लड्डुअन का भोग लगे,
हरी हरी तूब गजानन चरणों में तेरे सजे,
दुनिया दीवानी हो गयी गणपति सरकार की,
जग में मूरत है प्यारी गणपती भगवन की…..

सिद्धि के दाता तुम हो, रिद्धि के दाता तुम हो,
शुभ को करते तुम हो, लाभ को बढ़ाते तुम हो,
आओ सब महिमा गाये गजमुख अवतार की,
जग में मूरत है प्यारी गणपती भगवन की…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह