जय गणेश जय गणेश जय लक्ष्मी माता

जय गणेश जय गणेश जय लक्ष्मी माता
विघन हरे गणपति दे सुख समृधि माता,

दीप जले है घर घर श्री गणेश आओ
देवी लक्ष्मी माता सुख समृधि लाओ
पूजो चरण दोनों के पुजू हित करनी माँ
आरती वंदन शत शत जय हो कमल नैनी माँ
जय गणेश जय गणेश जय लक्ष्मी माता

चोक पुरे द्वार द्वार चरण धरो माता
मंगल मूर्ति के संग घर में आओ माता
अष्ट लक्ष्मी पधारो पूजी दुःख हरनी माँ
आरती वंदन शत शत जय हो कमल नैनी माँ
जय गणेश जय गणेश जय लक्ष्मी माता

गोरी नंदन गणेश सिन्धु पुत्री कमला
देवो के गनराजा विष्णु प्रिये कमला
निर्धनों पे दया करो शुभ देकर कल्याणी माँ
आरती वंदन शत शत जय हो कमल नैनी माँ
जय गणेश जय गणेश जय लक्ष्मी माता

भूल कोई हो देवा चुक कोई हो माता,
हाथ जोडू छमा करू चरण पडू सुनो माता
हम सब पर दया करो जय मंगल करनी माँ
आरती वंदन शत शत जय हो कमल नैनी माँ
जय गणेश जय गणेश जय लक्ष्मी माता

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह