जय गणपति दुविधा हटी

जय गणपति दुविधा हटी,
जो तुमको किया प्रणाम….-2
नाम जो ले तेरा सबसे पहले,
पूर्ण करना काम,
जय गणपति दुविधा हटी….

रिद्धि सिद्धि के तुम दाता,
प्रथमे तुम्हें ध्याएं हम….-2
विघ्न हरण हे सुख दाता,
सब सुख तुम्हीं से पाएं हम…-2
देवी देव मनाएं तुमको,
हम बालक अनजान,
जय गणपति दुविधा हटी….

मिटते सकल कलेश ही,
नाम गजानन ध्यान से….-2
काम सफल हो जाते सारे,
गौरी लाल मनाने से…-2
अच्छा होता है गणपति,
जपने का अन्जाम,
जय गणपति दुविधा हटी….

तीन लोक के स्वामी हो,
मूषक बना सहायक है…-2
नाम अनेकों प्रभु तेरे,
वक्रतुण्ड गणनायक हैं….-2
करलो अब स्वीकार विनायक,
करता “श्याम” प्रणाम,
जय गणपति दुविधा हटी,
जो तुमको किया प्रणाम,
नाम जो ले तेरा सबसे पहले,
पूर्ण करना काम,
जय गणपति दुविधा हटी….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह