जय जय मंगलमूर्ति की

जय जय गणपति बप्पा
जय जय गणपति बप्पा
जय जय मंगलमूर्ति की मन से बोलिये
गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया |
जय जय मंगलमूर्ति की मन से बोलिये
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये |
जय जय मंगलमूर्ति की मन से बोलिये
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये |
जय जय गणपति बप्पा
जय जय गणपति बप्पा…..

भक्तों का रखवाला है ये चारभुजा धारी
इसके पावन चरणों में है झुकती दुनिया सारी
झुकती दुनिया सारी झुकती दुनिया सारी |
गजानन भगवन के दर की जो भी करेंगे सेवा
गौरीनंदन उनको देंगे साँचे सुख का मेवा
साँचे सुख का मेवा साँचे सुख का मेवा |
भक्ति और भावना की सुधा घोलिये
गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया |
भक्ति और भावना की सुधा घोलिये
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये ||

विघ्न विनाशक एक दन्त का नाम बड़ा सुखदायी
शरणागत के दुखभंजन के सुख की दौलत पाई
सुख की दौलत पाई सुख की दौलत पाई |
मूषकबाहु पे चढ़के ये तीन लोक में घूमें
पग पग गति की अनुपम धूलि सूरज चंदा चूमे
सूरज चंदा चूमे सूरज चंदा चूमे |
कभी अपने मन की भी आँखे खोलिये
गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया |
कभी अपने मन की भी आँखे खोलिये
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये ||

शिव के राजकुँवर की करलो सच्चे मन से पूजा
तीन तरफ जग की सृष्टि में और नहीं है दूजा |
और नहीं है दूजा और नहीं है दूजा |
रिद्धि सिद्धि का ये स्वामी |
दया की दृष्टिवाले
सुख सम्पदा वहाँ पे बरसे उड़ते बादल काले
उड़ते बादल काले उड़ते बादल काले |
वरष के तराज़ू में न इसे तोलिये
गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया |
वरष के तराज़ू में न इसे तोलिये |
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये |
जय जय मंगलमूर्ति की मन से बोलिये
जय हो ||
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये
गणपति के भक्तों न कभी भी डोलिये
जय जय गणपति बप्पा
जय जय गणपति बप्पा
जय जय गणपति बप्पा……..

Author: नरेन्द्र चंचल

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

इंदिरा एकादशी

बुधवार, 17 सितम्बर 2025

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

सोमवार, 22 सितम्बर 2025

घटस्थापना पूजा
दशहरा

गुरूवार, 02 अक्टूबर 2025

दशहरा
पापांकुशा एकादशी

शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

करवा चौथ

संग्रह