तू सुख कर्ता दुःख हर्ता

श्री गणेशा
श्री गणेशा
श्री गणेशा
देवा श्री गणेशा….
तू सुख कर्ता दुःख हर्ता रे,
तेरे सिवा कोई ना मेरा दूजा रे,
तेरी भक्ति में भरोसा हो गया रे,
तू सुख कर्ता दुःख हर्ता रे,
घर में बिठाके तुझे पूजें तो,
मेरा मनवा नाचे रे,
श्वास श्वास तेरा नाम जपें तेरी महिमा बाचे रे,
स्वर्ग सा लगे मुझे तेरा मंदिर रे,
तू सुख कर्ता दुःख हर्ता रे,
तेरे सिवा कोई ना मेरा दूजा रे….

श्री गणेशा
श्री गणेशा
श्री गणेशा
देवा श्री गणेशा….
ओ बाप्पा,तुझे मन से पूजू,
ओ गौरी नंदन तेरी मैं नित नित सेवा करूँ,
मोदक मेवा का भोग लगाऊं दूर्वा फूल चढ़ाऊँ,
जीवन अब अर्पण है तुझको चरणों में शीश झुकाऊं,
तेरे दरस को मन तरसे उस तरस को पूरा करें,
मेरा आँगन बना है पावन रे,
तू सुख कर्ता दुःख हर्ता रे,
तेरे सिवा कोई ना मेरा दूजा रे….

श्री गणेशा
श्री गणेशा
श्री गणेशा
देवा श्री गणेशा….
दिल से हैं पुकारा दुःख हर्ता को
मेरे विघ्नहर्ता को, मेरे सुख कर्ता को
श्री गणपती को जब जब ध्याऊ
मिटें अमंगल सारे
कृपा के फूल बरस उठे हैं खुल गये सुखों के द्वारे
सिद्धिविनायक, अष्टविनायक को मन नमन करे x2
बरसा हम पे सुखों का सावन रे
तू सुख कर्ता दुःख हर्ता रे
तेरे सिवा कोई ना मेरा दूजा रे
श्री गणेशा
श्री गणेशा
श्री गणेशा
देवा श्री गणेशा….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह