पाव में घुंघरू हाथों में कंगना

पांव में घुंघरु हाथों में कंगना,
आए गजानन गोरा जी के अंगना……

ताता सा पानी सिला रे उबटन,
नहाए गजानन शंकर जी के अंगना,
धीरे धीरे गोरा झुलाय रही पलना,
पांव में घुंघरु हाथों में कंगना,
आए गजानन गोरा जी के अंगना…..

पात पीतांबर ध्वजा धोवती,
पहने रे गजानन भोले जी के अंगना,
धीरे धीरे गोरा झुलाय रही पलना,
पांव में घुंघरु हाथों में कंगना,
आए गजानन गोरा जी के अंगना….

घिस घिस चंदन भरी रे कटोरी,
तिलक लगाय रहे,भोले जी के अंगना,
धीरे धीरे गोरा झुलाय रही पलना,
पांव में घुंघरु हाथों में कंगना,
आए गजानन गोरा जी के अंगना…..

हरे हरे दोने में मगद के लड्डू,
भोग लगाय रहे,भोले जी के अंगना,
धीरे धीरे गोरा झुलाय रही पलना,
पांव में घुंघरु हाथों में कंगना,
आए गजानन गोरा जी के अंगना…..

कोरे कोरे मटके में ठंडा ठंडा पानी,
पीवे गजानन,भोले जी के अंगना,
धीरे धीरे गोरा झुलाय रही पलना,
पांव में घुंघरु, हाथों में कंगना,
आए गजानन गोरा जी के अंगना…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह