ऐसा क्या काम किया हमने तेरा

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा
जो मेरा हाथ तूने थाम लिया
मेरी जिंदगी ही बदल दी तूने
क्या ज़रा सा मैन तेरा नाम लिया
ऐसा क्या काम किया हमने तेरा
जो मेरा हाथ तूने थाम लिया

इस जमाने में मै अकेला था
तेरी माया के रंग में खेला था
तेरी माया ना सताये उसको
जिसको अपना तू ने मान लिया
मेरी जिंदगी ही————————-

इस जमाने में कौन अपना है
इसे बस वक़्त ही बताता है
वक़्त वक़्त पर तूने मेरा साथ दिया
क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम लिया
मेरी हर खुशी —————————-

दीन दुखियों का तू सहारा है
डूबती नाव का किनारा है
तेरी एक नज़र जिसपे पड़ जाए
फिर कभी भी उसे रोने ना दिया
मेरी जिंदगी ही —————————-

इतना कौन करता है किसी के लिए
जितना तूने कर दिया है मेरे लिए
मेरी हर खुशी का इन्तजाम किया
क्या ज़रा सा मैंने तेरे नाम लिया
मेरी जिंदगी ही————————
ऐसा क्या काम किया हमने तेरा
जो मेरा हाथ तूने थाम लिया
मेरी जिंदगी ही बदल दी तुमने
क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम लिया
मेरी हर खुशी ———————-

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापांकुशा एकादशी

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

पापांकुशा एकादशी
अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस

संग्रह