छाई काली घटाएं तो क्या उसकी छतरी के नीचे हु में

छाई काली घटाएं तो क्या, उसकी छतरी के नीचे हु में,
आगे आगे वो चलता मेरे, अपने बाबा के पीछे हु में।
उसने पकड़ा मेरा हाथ है, मुझको डरने की क्या बात हैं,
उसके रहते कोई क्या करे, भला किसकी क्या औकात है॥

क्यों मैं भटकु यहां से वहां, उसके चरणों में सारा जहां,
सारे मतलब के रिश्ते यहां, खुशियों का खजाना यहां।
हरदम रहता मेरे साथ हैं, मुझको डरने की क्या बात है,
उसने पकड़ा मेरा हाथ है, मुझको डरने की क्या बात है,
उसके रहते कोई क्या करे, भला किसकी क्या औकात है॥

इसकी महिमा का वर्णन करूं, मेरी वाणी में वो दम नहीं,
जबसे इसका सहारा मिला, अब सताये कोई गम नहीं।
इनका सर पे मेरे हाथ हैं, मुझको डरने की क्या बात है,
उसने पकड़ा मेरा हाथ है, मुझको डरने की क्या बात है,
उसके रहते कोई क्या करे, भला किसकी क्या औकात है॥

जहां लगती आनंद की झड़ी, ऐसी महफ़िल सजाता हैं ये,
हम क्यों ना दीवाने बने, ऐसे जलवे दिखाता हैं ये।
हरदम कृपा की बरसात हैं, मुझको डरने की क्या बात है,
उसने पकड़ा मेरा हाथ है, मुझको डरने की क्या बात है,
उसके रहते कोई क्या करे, भला किसकी क्या औकात है॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह