बाबा ये नैया कैसे डगमग डोली जाए

बाबा ये नैया कैसे डगमग डोली जाए

बाबा ये नैया कैसे,
डगमग डोली जाए,
बिन माझी पतवार के इसको,
तू ही पार लगाए,
बाबा ये नैया ||

दूर दूर नहीं दिखे किनारा,
लहरे भी बिसराए,
बादल भी है गरज रहे और,
मुझको रहे डराए,
जबकि मैं ये सोच रहा तू,
अब आए तब आए,
बाबा ये नईया कैसे,
डगमग डोली जाए,
बिन माझी पतवार के इसको,
तू ही पार लगाए,
बाबा ये नैया ||

दुनिया है इक रंग मंच और,
तू इसका निर्देशक,
तू ही बनाए तू ही मिटाए,
तू ही इसका विशेषज्ञ,
फिर क्यों ये तेरे हाथ के पुतले,
मुझको आँख दिखाए,
बाबा ये नईया कैसे,
डगमग डोली जाए,
बिन माझी पतवार के इसको,
तू ही पार लगाए,
बाबा ये नैया ||

तुझको ही मैं समझूँ अपना,
बाकी सब है पराए,
तेरे हाथों सबकुछ सम्भव,
तू ही लाज बचाए,
कर दे एक इशारा नैया,
पार मेरी हो जाए,
बाबा ये नईया कैसे,
डगमग डोली जाए,
बिन माझी पतवार के इसको,
तू ही पार लगाए,
बाबा ये नैया ||

तीन बाण तरकश में तेरे,
चले तो ना रुक पाए,
भेदे तू पत्तो की तरह फिर,
कोई भी ना बच पाए,
भेदो तुम निर्मल की विपदा,
पास मेरे ना आए,
बाबा ये नईया कैसे,
डगमग डोली जाए,
बिन माझी पतवार के इसको,
तू ही पार लगाए,
बाबा ये नैया ||

बाबा ये नैया कैसे,
डगमग डोली जाए,
बिन माझी पतवार के इसको,
तू ही पार लगाए,
बाबा ये नैया ||

Author: Sanjay Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह