एक तुम्हीं आधार सद्गुरु

एक तुम्हीं आधार सद्गुरु एक तुम्हीं आधार…

जब तक मिलो ना तुम जीवन में,
शांति कहां मिल सकती मन में,
खोज फिरा संसार सतगुरु एक तुम्हीं आधार,
एक तुम्हीं आधार सद्गुरु एक तुम्हीं आधार…

कैसा भी हो तेरन हारा,
मिले ना जब तक शरण सहारा,
हो ना सका उस पार सतगुरु एक तुम्हीं आधार,
एक तुम्हीं आधार सद्गुरु एक तुम्हीं आधार…

हे प्रभु तुम ही विविध रूपों में,
हमें बचाते भव कुपो से,
ऐसे परम उदार सतगुरु एक तुम्हीं आधार,
एक तुम्हीं आधार सद्गुरु एक तुम्हीं आधार…

हम आए हैं द्वार तुम्हारे,
अब उद्धार करो दुख हारे,
सुन लो दास पुकार सतगुरु एक तुम्हीं आधार,
एक तुम्हीं आधार सद्गुरु एक तुम्हीं आधार…

छा जाता जग में अंधियारा,
जब पानी प्रकाश की धारा,
आया तेरे द्वार सतगुरु एक तुम्हीं आधार,
एक तुम्हीं आधार सद्गुरु एक तुम्हीं आधार…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह