मोहे लागी लगन गुरु चरणन की

मोहे लागी लगन गुरु चरणन की,
गुरु चरणन की हरि चरणों की,
मोहे लागी लगन….

चरण बिना मोहे कुछ नहीं भावे,
जग माया सब सपनन की,
मोहे लागी लगन….

भवसागर अब सूख गया है,
फिकर नहीं मोहि तेरन की,
मोहे लागी लगन….

गुरु बिन ज्ञान कहां से पाऊं,
मैंने खाई ठोकर दर-दर की,
मोहे लागी लगन….

गुरु चरणों में शीश नवाउ,
माथे रज धरू चरणों की,
मोहे लागी लगन…..

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर,
आस लगी गुरु चरणों की,
मोहे लागी लगन…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह