मुझे मिले गुरुदेव मिटी चिंता

मुझे मिले गुरुदेव मिटी चिंता,
कुनबे की छोड़ दई मोह ममता….

मेरे सतगुरु आ गए बागों में,
वहां होने लगी फूलों की वर्षा,
मुझे मिले गुरुदेव…..

मेरे सतगुरु आ गए तालों पर,
वहां बरसन लागी काली घटा,
मुझे मिले गुरुदेव…..

मेरे सतगुरु आ गए महलों में,
वहां भरे भंडार मिटी चिंता,
मुझे मिले गुरुदेव…..

मेरे सतगुरु आ गए मंदिरों में,
वहां होने लगी अमृत वर्षा,
मुझे मिले गुरुदेव…..

मेरे सतगुरु आ गए सत्संग में,
मैं तो नाचन लागी ले चिमटा,
मुझे मिले गुरुदेव…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह